{"_id":"6aaa62eda0bf32f56a03d98d","slug":"october-masik-rashifal-2026-these-zodiac-signs-will-be-lucky-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेगा भाग्य का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
अक्तूबर में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेगा भाग्य का साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM IST
सार
अक्तूबर माह में कई ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन होगा, जिससे कई राशियों के भाग्य में दिखेगा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
अक्तूबर माह की भाग्यशाली राशियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्तूबर का महीना ज्योतिषीय घटनाक्रम के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, चाल और नक्षत्रों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस माह सूर्य, गुरु और शुक्र जैसे प्रमुख अपनी राशि बदलेंगे। 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। फिर 31 अक्तूबर को गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे और उसके एक दिन पहले शुक्र उदय होंगे। अक्तूबर में ग्रहों-नक्षत्रों की स्थितियों में बदलाव कई राशियों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों में तेजी लाएगा, करियर में ऊंचा मुकाम मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्तूबर के महीने में किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
2 of 6
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए अक्तूबर माह बहुत ही अच्छी बीतेगा। इस माह आपको एक साथ कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रह सकती है। इस माह आपकी कई तरह के इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है।
3 of 6
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
अक्तूबर माह में कई ग्रहों के गोचर करने से कर्क राशि वालों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी क्योंकि आपको आय के कई तरह के अवसर मिलेंगे। धन की स्थिति में अच्छे और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि के योग हैं। आपको भौतिक सुख-सुविधओं की प्राप्ति इस माह हो सकती है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को अक्तूबर माह बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और उनकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में बड़ा निखार आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
अक्तूबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के सुनहरे मौके दिला सकता है। इस माह आपके अधूरे काम और सपने पूरे होंगे। जो लोग काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को भरपूर साथ मिलेगा, साथ ही पैतृक संपत्ति से संबंधित कुछ हिस्सेदारी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और पूरे माह मन प्रसन्न रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।