ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है। देवगुरु बृहस्पति भाग्य, विवाह, संतान, ज्ञान, धन, शिक्षा और विस्तार आदि के कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद हैं और अब करीब 12 वर्षों बाद सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्तूबर 2026 को गुरु कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। गुरु सिंह राशि में 25 जनवरी 2027 तक रहेंगे, फिर इसके बाद दोबारा से कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशियों के आर्थिक और करियर के मामले में नए-नए तरह के अवसर मिलेंगे।
गुरु कर्क से सिंह राशि में 31 अक्तूबर को करेंगे गोचर, इन राशियों को करियर में मिलेगी कामयाबी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:45 PM IST
सार
31 अक्तूबर को ज्ञान और भाग्य के कारक गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन