अंक ज्योतिष 17 सितंबर 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है और इसी के जरिए दैनिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में संकेत प्राप्त किए जाते हैं। हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव और महत्व माना जाता है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है, यह जानना दिलचस्प रहेगा। 17 सितंबर 2026 को ग्रहों और अंकों के प्रभाव के आधार पर कुछ मूलांक वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, जबकि कुछ लोगों को कामकाज, धन या रिश्तों से जुड़े मामलों में थोड़ा संभलकर कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी और कारोबार करने वालों को अपने फैसलों में धैर्य रखना होगा। वहीं प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में बातचीत के जरिए कई उलझनें दूर हो सकती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपका मूलांक क्या कहता है, तो यहां जानें 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए 17 सितंबर का अंक ज्योतिष। साथ ही जानिए आज करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों में आपका दिन कैसा रह सकता है।
अंक ज्योतिष 17 सितंबर: मूलांक 6 और 9 वालों के लिए खुशखबरी, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
आज का अंक ज्योतिष 17 सितंबर 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। जानें सभी मूलांक वालों के लिए करियर, धन, प्रेम और सेहत के मामले में कैसा रहेगा दिन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज किसी नए कार्य की शुरुआत आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं बच्चों से जुड़े सरकारी काम में निराशा मिल सकती है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - लेमन
अंक 2
नौकरी करने वालों को आज कड़ी मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - सफेद
अंक 3
आज आपके साहसिक निर्णय सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। अपनी योग्यता साबित करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। कुछ लोग आपको अपने स्वार्थ में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - नारंगी
अंक 4
आज मन प्रसन्न रहेगा और दिन सुखद माहौल में बीतेगा। प्रेमी या प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी समारोह, मांगलिक आयोजन या पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। खान-पान और मनोरंजन का आनंद लेंगे, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - गोल्डन