Budhaditya Yog Rashifal 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध की युति को विशेष महत्व दिया जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं तो बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। इस बार 22 अगस्त 2026 को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां सूर्य पहले से मौजूद रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार के कारक हैं, जबकि सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा से जुड़े माने जाते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों का संयोग कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसके शुभ प्रभाव देखने को मिलेंग।
Budhaditya Yog 2026: सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग , इन 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता
Budhaditya Yog 2026: 22 अगस्त को बुध के सिंह राशि में प्रवेश करते ही सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग से 5 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर के लिहाज से नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है। व्यापारियों को नई डील या पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में ध्यान केंद्रित करना आसान रहेगा। रिश्तों में भी बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग वाणी और संचार क्षमता को मजबूत कर सकता है। ऑफिस में मीटिंग, प्रेजेंटेशन या बातचीत से जुड़े कामों में आपको फायदा मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ करियर में आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मार्केटिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म या पुराने संपर्कों के जरिए लाभ मिलने के योग हैं। अतिरिक्त आय का कोई नया माध्यम शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। विद्यार्थियों को इंटरव्यू और स्किल टेस्ट में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी प्रगति संभव है। बस किसी को प्रभावित करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा वादे करने से बचें।
सिंह राशि
बुधादित्य राजयोग का निर्माण सिंह राशि में ही होने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष महत्वपूर्ण रह सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके विचारों और फैसलों को महत्व दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के संकेत हैं। कारोबारियों को किसी बड़े ग्राहक या प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। आपकी ब्रांड और सामाजिक पहचान मजबूत हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के बावजूद खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि, अहंकार या अपनी बात मनवाने की जिद से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग कार्यक्षेत्र में नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपकी पहचान को मजबूत कर सकता है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबे समय से चली आ रही बातचीत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। व्यापार में किसी बड़ी कंपनी या प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनने की संभावना है। ऑनलाइन और विदेश से जुड़े कामों में भी लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में कोई पुराना विवाद या अटका हुआ पैसा सुलझ सकता है। क्रिएटिव और रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों को नए विचार मिलेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी दूरी कम होगी और पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। इस दौरान अपनी निजी योजनाओं को हर व्यक्ति के साथ साझा करने से बचना समझदारी होगी।