फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें

Sun, 09 Aug 2026 11:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:12 AM IST
सार

Shani Nakshatra Gochar 2026: 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह 9 अक्तूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में यह समय कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। साथ ही जातकों का काम को लेकर तनाव बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar on 20 august these zodiac will face problmes
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshatra Gochar 2026: न्याय के देवता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और अब वह एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 अक्तूबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं। शनि और बुध का यह संयोग सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों को विशेष रूप से सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता रहेगी। सेहत को लेकर परेशानियां अधिक बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को इस अवधि में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

Shani Nakshatra Gochar on 20 august these zodiac will face problmes
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। 
  • निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। 
  • मौसमी बीमारी से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। 
  • घरेलू मामलों पर सोच-समझ करके निर्णय लेना होगा। 
  • खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। 
  • परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। 
 

Surya And Chandra Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को लगेगा ग्रहण, जानें क्या होगा समय और भारत में कब देगा दिखाई

Shani Nakshatra Gochar on 20 august these zodiac will face problmes
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए यह समय सतर्कता बरतने का संकेत देता है। 
  • बिना अनुभव या पूरी जानकारी के किसी नए काम की शुरुआत करना नुकसानदायक हो सकता है। 
  • आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें तथा अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
  • वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। 
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियां गंभीरता से निभानी होंगी।
  • किसी घरेलू समस्या को लेकर मतभेद हो सकता है।
  • लंबी यात्रा की योजना बनाते समय भी सावधानी रखें।

Gajkesari Rajyog: गुरु-चंद्र युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar on 20 august these zodiac will face problmes
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों को इस दौरान हर काम सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है। 
  • छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है। 
  • नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार संतुलित रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • व्यापारियों को किसी नए सौदे या साझेदारी से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लेने चाहिए। 
  • स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें और मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, 1 महीने तक रहेगा गोल्डन टाइम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed