फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya And Chandra Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को लगेगा ग्रहण, जानें क्या होगा समय और भारत में कब देगा दिखाई

Fri, 07 Aug 2026 12:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Aug 2026 12:27 PM IST
सार

Surya Grahan And Chandra Grahan 2026: इस बार सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया अगस्त माह में बना हुआ है। लेकिन सावल यह है कि, क्या यह दोनों ग्रहण भारत में प्रभावी होंगे ? आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
surya grahan and chandra grahan date in august 2026 impact on india sutak kaal time
Surya Grahan And Chandra Grahan Date In August 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Surya Grahan And Chandra Grahan Date In August 2026: साल की शुरुआत में फरवरी और मार्च में ग्रहण के साथ 2026 का आरंभ हुआ था। अब अगस्त में फिर दो अलग-अलग तिथियों पर सूर्य और चंद्र ग्रहण लगना कई बड़े बदलावों और महत्वपूर्ण संकेतों की ओर इशारा माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, एक ही महीने में दो दिन का ग्रहण लगना एक महत्वपूर्ण घटना होती हैं, जिसका असर देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। वहीं, ग्रहण न केवल एक खगोलीय घटना है, बल्कि इसे ऊर्जा परिवर्तन का समय भी माना जाता है। हालांकि, इन ग्रहणों का प्रभाव सभी देशों और क्षेत्रों पर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि, अगस्त में लग रहे ये 2 ग्रहण क्या भारत में प्रभावी होंगे ? आइए इसे विस्तार से जानते हैं।


Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

surya grahan and chandra grahan date in august 2026 impact on india sutak kaal time
surya grahan 2026 - फोटो : amar ujala

कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
इस बार 12 अगस्त 2026 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन यानी 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव

surya grahan and chandra grahan date in august 2026 impact on india sutak kaal time
surya grahan - फोटो : Freepik

ज्योतिषियों के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इसका सूतक काल भी प्रभावी नहीं रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। इसके बाद यह स्पेन ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। वहीं, यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan and chandra grahan date in august 2026 impact on india sutak kaal time
chandra grahan - फोटो : अमर उजाला
कब लगेगा चंद्र ग्रहण 2026 ?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
surya grahan and chandra grahan date in august 2026 impact on india sutak kaal time
chandra grahan - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं, 28 अगस्त का आंशिक चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई देशों में दिखाई देगा। वहीं भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण इसका धार्मिक और ज्योतिषीय प्रभाव सामान्य रूप से मान्य नहीं माना जाएगा। 

Navpancham Rajyog 2026: कल बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ
Sawan Second Somwar 2026: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, 10 अगस्त को बन रहे हैं ग्रहों के शुभ संयोग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed