Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 10 to 16 August 2026: अगस्त का दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 10 से 16 अगस्त 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। ऐसे में आपको इस हफ्ते घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को समाधान खोजने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में झूठे आक्षेप या फिर किसी आत्मीय व्यक्ति के कड़वे वचन आपके दुख का बड़ा कारण बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध का समय चुनौती भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रतिद्वंद्वी आपके कामकाज में अड़ंगे डालकर हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के आपको अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। बाजार में बनी हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक धीमी गति से ही सही लेकिन कारोबार पटरी पर लौटता नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यर्थ के खर्च और विवाद से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान संतान और सेहत से जुड़ी समस्या को भूलकर भी इग्नोर न करें अन्यथा वह आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर करते हैं तो उन्हें अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ और सफलता मिल सकती है। यह पूरा सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध की अपेक्षा पूर्वार्ध का समय आपके लिए ज्यादा शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आपके द्वारा की जाने वाली यात्राएं लाभप्रद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेंगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की विशेष उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परिजन आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए हर संभव सहयोग और समर्थन आपको प्रदान करेंगे।
सप्ताह के मध्य में इष्ट मित्रों के जरिए विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। संवाद के जरिए इससे जुड़े विवाद को दूर करने में सफलता मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में वृषभ राशि के जातकों को मौसमी बीमारी से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। यह समय आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव युक्त रह सकता है। इस दौरान आपको धन के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी और उधार मांगने वालों को न कहना सीखना होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा तथा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उलझन लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने निर्णयों को लेते समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस करियर और कारोबार को लेकर कुछेक चिंताएं बनी रहेंगी। करियर-कारोबार हो या फिर घर-परिवार लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करने होंगे। अपने धैर्य को किसी भी सूरत में कम न होने दें और उचित समय पर अपनी बात विनम्रता से कहें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार या फिर नये व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अध्ययन इत्यादि की दृष्टि से शुभ रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, ध्यान, जप, दान, आदि लगेगा। प्रेम प्रसंग में आ रही अड़चन दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की पूजा एवं सेवा करें तथा पूजा में ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का पांच माला जप करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा तथा खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। आपको आर्थिक और मानसिक कष्ट न मिले इसके लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए और अपने धन का प्रबंधन करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में माता-पिता के साथ किसी घरेलू समस्या को लेकर मतभेद हो सकता है।
इस दौरान घर के साथ कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों को अपना काम समय पर पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप रोजी-रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इसके लिए आपको बोलने की बजाय लोगों को अधिक सुनना बेहतर रहेगा। साथ ही साथ परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार बनाने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और दूध से अभिषेक करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।