सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 11 Mar 2026 01:05 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, नवरात्रि में कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरस सकती है, जिससे उन्हें तरक्की, धन लाभ और नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 rashifal in hindi know kab se hai Chaitra Navratri
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होने जा रही है। इस तिथि पर हिंदू नववर्ष का प्रारंभ भी होगा, जिसे बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं 27 मार्च 2026 को रामनवमी के दिन नवरात्रि का समापन किया जाएगा। यह अवधि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। मान्यता है कि, नवरात्रि में पूजा-अर्चना, उपवास, दान और भजन-कीर्तन जैसे कार्य करने से जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि खास होने वाली है, क्योंकि मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर पृथ्वी पर आगमन करेंगी, जबकि उनकी विदाई का वाहन हाथी रहेगा। माना जा रहा है कि, देवी का यह आगमन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इन जातकों के धन-धान्य में वृद्धि के योग भी बनेंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Surya Gochar 2026: 15 मार्च को सूर्य शनि की होगी युति, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 rashifal in hindi know kab se hai Chaitra Navratri
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली हैं। आपको धन लाभ होने के साथ-साथ घर-मकान की प्राप्ति भी संभव है। इस दौरान मेष राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम विवाह की कामना पूरी होगी। जीवन में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ से लेकर बचत की योजनाओं तक में आपको कामयाबी मिलने वाली हैं।

Shani Ast: 13 मार्च से इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान, शनि के अस्त होने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 rashifal in hindi know kab se hai Chaitra Navratri
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह नवरात्रि भाग्योदय का संकेत दे रही है। कोर्ट-कचहरी के मामले राहत देंगे। देवी की कृपा से आपका समय बदल सकता है और धन कमाने के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यापार या नौकरी में आगे बढ़ने से प्रसन्न महसूस आप करेंगे। नौकरी, व्यापार और सभी स्थानों पर सम्मान बढ़ेगा। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के मिलेंगे अवसर
Mangal Budh Yuti: अप्रैल में शनि के नक्षत्र में होगी मंगल-बुध की युति, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

Chaitra Navratri 2026 rashifal in hindi know kab se hai Chaitra Navratri
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। देवी की कृपा से भौतिक सुख बढ़ेगा। आकर्षण में वृद्धि होगी। नौकरी करने की इच्छा पूरी होगी। जीवन में कई अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। यदि आप निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझ कर लेते हैं, तो लाभ की प्राप्ति के योग हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Budh Gochar 2026: बुध ने किया राहु के घर प्रवेश, कन्या सहित इन राशि वालों को करियर में आएंगी दिक्कतें
Shukra Nakshatra Gochar: 15 मार्च को शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed