Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान दूसरे ग्रहों के साथ युति संबंध बनाते हैं, जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। जब देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा किसी एक राशि में युति करते हैं तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में धन, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और हर एक कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। आपको बता दें कि यह गजकेसरी राजयोग 26 मार्च को बनेगा जब गुरु और चंद्रमा की युति होगी। गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और 26 मार्च को चंद्रमा भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस गजकेसरी राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ और फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं इस राजयोग के निर्माण से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
Gajkesari Rajyog: मिथुन राशि में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:22 PM IST
सार
Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। इससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन