Dhanteras 2025 Transit Sun in Libra : दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का प्रारंभ होने वाला है। इसकी रौनक धनतेरस से होकर भाई-दूज तक बनी रहेगी। इस दौरान उत्सव का पहला दिन धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा करने से साधक के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। हालांकि, इस बार धनतेरस से एक दिन पहले ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। वह 17 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि इस राशि में पहले से बुध मौजूद हैं, इसलिए तुला में बुधादित्य योग का निर्माण होगा, जिसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को धन लाभ, व्यापार में सफलता व कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Lucky Rashiyan: धनतेरस से पहले सूर्य का तुला में गोचर, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान
Dhanteras 2025 Transit Sun in Libra: दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का प्रारंभ होने वाला है। इसकी रौनक धनतेरस से होकर भाई-दूज तक बनी रहेगी। इस दौरान उत्सव का पहला दिन धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जा रहा है।


कर्क राशि
सूर्य के तुला राशि में आने से कर्क राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा। आप कोई करियर को लेकर निर्णय भी लेंगे। इस शुभ संयोग के चलते आपको कार्यस्थल पर किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कर्क राशि वालों को नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के कई मनचाहे अवसर मिलेंगे। समाज में अलग पहचान और प्रमोशन मिलने की भी अच्छी संभावना है। लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान
Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन 5 चीज़ों का करें दान, धन और सौभाग्य खुद चलकर आएगा

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यापार में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से नए संपर्क भी आपके बनेंगे। कला में अच्छा नाम कमाएंगे। अगर आप सेल्स या लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आगे बढ़ने के खास मौके मिलेंगे। संपत्ति खरीद सकते हैं या फिर निवेश में धन लगाएंगे।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर यम दीपक जलाने से टलती है अकाल मृत्यु, जानें पूरी विधि और मंत्र
Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर अगर न खरीद पाएं सोना-चांदी, इन 5 चीजों की खरीदारी से भरेगा धन का भंडार

तुला राशि
तुला राशि वालों को सूर्य के गोचर से कई तरह के लाभ मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। चूंकि सूर्य मान-सम्मान के कारक है, इसलिए तुला राशि वालों के प्रभाव में भी वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इस दौरान नौकरी की तैयारी करने वालों को भी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता सफलता मिलेगी। खासतौर पर पिता या पैतृक पक्ष से लाभ की संभावना है।
Diwali 2025: दिवाली पर घर की सजावट से लेकर तिजोरी में धन रखने तक के 10 उपाय, मां लक्ष्मी जरूर करेंगी आपके घर वास
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
कमेंट
कमेंट X