Weekly Horoscope (20 to 26 October 2025): अक्तूबर माह का यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Saptahik Rashifal (20 -26 October): तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन,, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
20 -26 October 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।


मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल दायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक और मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में लोगों के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। इस दौरान सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान कारोबार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप काफी हद तक कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह के पूर्वार्ध में स्थिति लाभदायक रहेगी, लेकिन उत्तरार्ध में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। इस दौरान धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी और जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाई रखनी होगी, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कोई बड़ा आ सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। महिलाओं की धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा करते समय खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी शुभ समाचार के लिए और इंतजार करना होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटा-बड़ा जो भी अवसर मिले उसे हाथ से न जानें दे अन्यथा इसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान उनके सिर पर अचानक से कामकाज की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे निभाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। यदि आप भूमि या भवन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उसे खरीदने से पूर्व उसकी अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता-पिता का व्यवहार सहयोगात्मक बना रहेगा। लोगों से संपर्क स्थापित में सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग में सावधानी बरतें।उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से अटके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है। इष्ट मित्रों के सहयोग किसी बड़े कार्य को समय से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि मिथुन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर अपनी कमजोरी का दूसरों को बताने से बचना चाहिए अन्यथा लोग उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में धार्मिक और मांगलिक उत्सव होने के योग बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा निकलने के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से नई संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। संपत्ति के माध्यम से भविष्य में भी लाभ होने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सफलतादायक रहेगा। उन्हें उनकी परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत अत्यंत ही शुभ और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी कमजोर होंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी चालों को नाकाम करेंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आप नई संपत्ति, वाहन आदि खरीद सकते हैं। मनचाही चीज के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। माता-पिता का आपके प्रति स्नेह बढ़ेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार आदि में मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखने से शांति बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लाइफ पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की उपासना करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कमेंट
कमेंट X