सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhanteras Lucky Rashiyan: धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ योग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 02:13 PM IST
सार

Dhanteras Shubh Yog: धनतेरस 2025 पर ब्रह्म योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो आर्थिक समृद्धि और भाग्य को मजबूत करेगा। विशेष रूप से तुला, कर्क और मकर राशि वाले इस अवसर से लाभान्वित होंगे।
 

विज्ञापन
October 18 Brings Powerful Yogas on Dhanteras Big Luck for Libra Cancer Capricorn
धनतेरस 2025 - फोटो : amar ujala

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat:दीपावली का त्योहार केवल रौशनी और मिठास का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हर दिन किसी खास महत्व के साथ मनाया जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, जो इस साल 18 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन लोग नई चीजें खरीदते हैं, भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं और भविष्य में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन इस बार की धनतेरस केवल परंपरा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह एक बेहद खास ज्योतिषीय अवसर भी लेकर आ रही है।


Govardhan Puja 2025: 21 या 22 अक्तूबर कब है गोवर्धन पूजा ? जानें डेट, महत्व और पूजा विधि
दरअसल, इस धनतेरस पर ब्रह्म योग और बुधादित्य योग जैसे दो शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इसे और भी विशेष बना देता है। ज्योतिष अनुसार, ये योग धन और भाग्य से जुड़ी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। विशेष रूप से तुला, कर्क और मकर राशि वालों के लिए यह दिन जीवन में नई आर्थिक संभावनाओं और तरक्की के द्वार खोल सकता है।
Dhanteras 2025: घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पूजा कैसे करें? जानें विधि और पूजन सामग्री लिस्ट

Trending Videos
October 18 Brings Powerful Yogas on Dhanteras Big Luck for Libra Cancer Capricorn
तुला राशि में बुध और सूर्य के योग से बनने वाला बुद्धादित्य योग खास महत्व रखता है। - फोटो : adobe stock

धनतेरस शुभ योग 
धनतेरस का त्योहार हमेशा से धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। इस बार धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे माना जा रहा है कि शनि देव की विशेष कृपा भी इस दिन के साथ जुड़ी हुई है। ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि में बुध और सूर्य के योग से बनने वाला बुद्धादित्य योग खास महत्व रखता है, जो कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
ब्रह्म योग और बुद्धादित्य योग के इस समागम से सभी राशियों को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा। खासकर करियर, धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा के मामले में यह योग बहुत फायदेमंद साबित होंगे। जो लोग लंबे समय से अपने भाग्य को लेकर चिंतित थे, उनके लिए यह समय नई शुरुआत और तरक्की का संदेश लेकर आएगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
October 18 Brings Powerful Yogas on Dhanteras Big Luck for Libra Cancer Capricorn
धन की बचत करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह धनतेरस सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। इस समय उनके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी या संपत्ति से जुड़े लाभ मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। साथ ही, नौकरी या व्यापार के नए अवसर भी सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही धन की बचत करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

October 18 Brings Powerful Yogas on Dhanteras Big Luck for Libra Cancer Capricorn
यह समय आपकी मेहनत को रंग लाने का होगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
धनतेरस के दिन बनने वाला बुद्धादित्य योग तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। लंबे समय से रुके हुए काम इस समय पूरे होने लगेंगे, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। खासकर जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें शादी या रिश्ते के अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही, करियर में तरक्की के स्पष्ट अवसर दिखाई दे रहे हैं और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यह समय आपकी मेहनत को रंग लाने का होगा।

विज्ञापन
October 18 Brings Powerful Yogas on Dhanteras Big Luck for Libra Cancer Capricorn
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी, जिससे मन को संतोष मिलेगा। - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए भी यह समय बेहद शुभ और फलदायक साबित होगा। बुद्धादित्य योग के कारण बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने के अच्छे मौके मिलेंगे। इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत के भी संकेत हैं, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी, जिससे मन को संतोष मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed