{"_id":"6a2258f5a15d36aafe02c0e4","slug":"dhruv-yog-to-bring-luck-and-progress-for-these-4-zodiac-signs-starting-june-17-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhruv Yog 2026: 17 जून से बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर, ध्रुव योग लेकर आएगा तरक्की के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Dhruv Yog 2026: 17 जून से बदलेगी इन 4 राशियों की तकदीर, ध्रुव योग लेकर आएगा तरक्की के योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:52 AM IST
सार
Dhruv Yog 2026: 17 जून को बनने वाले ध्रुव योग का असर कई राशियों पर पड़ेगा। जानें ध्रुव योग कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा और किन राशियों की चमक सकती है किस्मत।
विज्ञापन
1 of 5
ध्रुव योग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Dhruv Yog: वैदिक ज्योतिष में ध्रुव योग को शुभ और स्थायित्व प्रदान करने वाले योगों में गिना जाता है। माना जाता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह योग लक्ष्य प्राप्ति, प्रतिष्ठा में वृद्धि और नई उपलब्धियों से भी जुड़ा माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, जून 2026 में ध्रुव योग का निर्माण 17 जून को रात 12 बजकर 35 मिनट पर होगा और इसका प्रभाव उसी दिन रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह अवधि कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक मामलों, पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े क्षेत्रों में लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में, जिनके लिए ध्रुव योग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
कार्यक्षेत्र में स्थिरता और बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
ध्रुव योग का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रह सकता है। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में स्थिरता और बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और लोगों के साथ संबंध मजबूत करने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने में सफलता मिल सकती है।
Trending Videos
3 of 5
करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी ध्रुव योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने या सही उपचार प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गलत निर्णयों या अनावश्यक विवादों से बचाव होगा।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ध्रुव योग लाभदायक परिणाम लेकर आ सकता है। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और गलत निर्णयों या अनावश्यक विवादों से बचाव होगा।
विज्ञापन
5 of 5
आय और बचत में वृद्धि होने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग उन्नति और सम्मान का संकेत दे रहा है। आय और बचत में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। मेहनत का उचित फल मिलने से आत्मसंतुष्टि का अनुभव भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X