सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lord Shiva Favourite Zodiac: इन 3 राशि वालों पर रहती हैं शिव की कृपा, जीवन में खूब कमाते हैं नाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 05 Jun 2026 11:28 AM IST
सार

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: महादेव कुछ राशियों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं। इस कारण उस राशि के जातक के जीवन में सम्मान, सफलता और भौतिक सुख बना रहता है। 

विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign and mahadev priya rashi name
शिव जी की प्रिय राशियां - फोटो : अमर उजाला AI

Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव और चंद्रमा का गहरा संबंध माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महादेव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, इसलिए उनकी पूजा-अर्चना करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं। चंद्रमा को मन, भावनाओं और स्थिरता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती हैं। इन जातकों को जीवन में मनचाही सफलता, सम्मान और भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।


Shukra Gochar: शुक्र का कर्क राशि में गोचर इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, 8 जून से बरतनी होगी सावधानी
Samsaptak Yog: गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा लाभ

lord shiva favourite zodiac sign and mahadev priya rashi name
शिव जी की प्रिय राशियां - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए इस राशि का भगवान शिव से विशेष संबंध माना जाता है। 
  • महादेव की कृपा से कर्क राशि के जातकों को जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। 
  • ये लोग भावुक, संवेदनशील होने के साथ-साथ दयालु स्वभाव के होते हैं। 
  • कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं।
  • भोलेनाथ की कृपा से इनके जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति बनी रहती है।
  • जीवन में धन लाभ, सम्मान, भौतिक सुख इन लोगों को प्राप्त होता है।
Trending Videos
lord shiva favourite zodiac sign and mahadev priya rashi name
शिव जी की प्रिय राशियां - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। 
  • ये लोग आत्मविश्वासी और शानदार नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। 
  • परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और यह लोग सबका साथ देते हैं।
  • महादेव के आशीर्वाद से इन्हें समाज में सम्मान और पहचान प्राप्त होती हैं। 
  • ये अपने कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। 
  • जीवन में आने वाली बाधाओं को भी दृढ़ता से पार कर लेते हैं। 
  • शिव कृपा से इन्हें मानसिक संतुलन और सफलता का सुख मिलता है।

Maa Laxmi: इन राशि वालों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन-वैभव और सुख-सुविधाओं से भरपूर जीते हैं जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva favourite zodiac sign and mahadev priya rashi name
शिव जी की प्रिय राशियां - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों पर भी भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। 
  • ये लोग ईमानदार होने के साथ-साथ धार्मिक माने जाते हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
  • भगवान शिव के आशीर्वाद से इन्हें करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहती है। 
  • व्यापार में अच्छा लाभ मिलता है और काफी नाम भी कमाते हैं।
  • ये अपने ज्ञान और मेहनत के दम पर आगे बढ़ते हैं।
  • महादेव की कृपा से इनके जीवन में उन्नति के नए अवसर आते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी योग से बदलेगा इन राशियों का समय, करियर-नौकरी और रिश्तों में आएगा जबरदस्त उछाल

Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी और परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed