सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आने वाले 5 महीनों तक इन राशियों पर रहेगी गुरु की कृपा, तरक्की के खुलेंगे रास्ते और किस्मत देगी साथ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 04 Jun 2026 12:23 PM IST
सार

Guru Gochar 2026 : गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 5 महीनों तक इसी राशि में रहेंगे। यहां वह उच्च के माने जाते हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ, उन्नति और सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 in kark rashi these zodiac will shine get profit and success in career
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Guru Gochar 2026 : अतिचारी गुरु 2 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह 31 अक्तूबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को गुरु की उच्च राशि माना गया है, इसलिए इस अवधि में गुरु का प्रभाव अत्यंत शुभ और शक्तिशाली रहेगा। गुरु के उच्च राशि में रहने से कुछ राशियों को विशेष लाभ, उन्नति और सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान जातकों को करियर, कारोबार, संपत्ति और मान-सम्मान से जुड़े कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। खास बात यह है कि, अगले पांच महीनों तक गुरु की कृपा इन राशियों पर विशेष रूप से बनी रह सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Guru Gochar 2026 in kark rashi these zodiac will shine get profit and success in career
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। करियर और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सुविधाओं में इजाफा होगा और सेहत अच्छी रहेगी। पैतृक संपंति के मिलने की संभावना है। निवेश से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी और परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम
Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी योग से बदलेगा इन राशियों का समय, करियर-नौकरी और रिश्तों में आएगा जबरदस्त उछाल

Trending Videos
Guru Gochar 2026 in kark rashi these zodiac will shine get profit and success in career
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होने से यह समय आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं और धन प्राप्ति के योग बनेगा। आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Gemstone Astrology: किस उंगली में पहनना चाहिए कौन सा रत्न ? जानें सही नियम और दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 in kark rashi these zodiac will shine get profit and success in career
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कारोबार करने वाले जातकों को भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। यह समय आपके भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है।

 

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed