Guru Chandra Samsaptak Yog: जून की शुरुआत कुछ राशियों के लिए खास संदेश लेकर आई है। 4 जून की सुबह चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ गुरू और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से ठीक सातवें भाव में स्थित होते हैं, तब यह विशेष योग बनता है। इस समय गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं और मकर में स्थित चंद्रमा से सातवें स्थान पर हैं। यानी दोनों ग्रह एक-दूसरे के आमने-सामने होकर प्रभाव डाल रहे हैं।
Samsaptak Yog: गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा लाभ
Samsaptak Yog: गुरू और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का निर्माण कई लोगों के लिए शुभ साबित होने वाला है। 4 जून से 7 जून तक का समय कुछ राशियों के लिए अवसरों से भरा रह सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
इस दौरान गुरु आपके सुख भाव में और चंद्रमा कर्म भाव में स्थित रहेंगे, जिससे लाभ के मजबूत संकेत बन रहे हैं। अचानक आय में बढ़ोतरी हो सकती है और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। जून के पहले सप्ताह के अंतिम दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं।
कर्क राशि
आपके लिए गुरु और चंद्रमा क्रमशः लग्न और सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। यदि आप किसी तनाव से जूझ रहे थे, तो इस दौरान राहत महसूस होगी। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं और व्यापारियों को किसी बड़ी डील से फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय प्रदर्शन सुधारने वाला रहेगा।
कन्या राशि
गुरु का लाभ भाव में होना और चंद्रमा का विद्या एवं प्रेम भाव में स्थित होना आपके लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है और पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर होंगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही, कोई पुराना कानूनी मामला सुलझने से मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि
आपके लिए भी यह योग अनुकूल परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रह सकती है। कुछ लोग भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं, वहीं माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

कमेंट
कमेंट X