Weekly Horoscope: जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, इनको रखना होगा सेहत और खर्च का ध्यान
Weekly Horoscope (08 Jun -14 Jun 2026): जून का दूसरा सप्ताह कई लोगों के लिए तरक्की और लाभ के नए अवसरों से भरा रहेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, लेकिन कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवादित मामलों में बातचीत के जरिए समाधान निकलने की गुंजाइश बनेगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से स्वजनों के साथ उभरे हुए मतभेद समाप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्षेत्र में आप सीनियर और जूनियर दोनों के साथ अच्छा तालमेल बिठाने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में मनचाहे लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सहयोग और आपसी समझ बढ़ने मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में ध्वज अर्पित करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भी अपनी सेहत, संबंध और समय का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको किसी दूसरों के पचड़े में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी को लेकर भी खूब सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ प्रतिकूल नज़र आ रहा है। विशेष रूप से पेट संबंधी कष्ट की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
थोक कारोबारियों के मुकाबले फुटकर दुकानदारों को व्यवसाय में कम लाभ होने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस हफ्ते व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं कष्टकर साबित हो सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहें और अपने सामान की सुरक्षा करें। व्यवसाय की दृष्टि से भले ही सप्ताह की शुरुआत धीमी या फिर उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन उत्तरार्ध तक आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा। इस दौरान आप अपने विवेक और बुद्धि बल से मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। वृषभ राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और झूठा दिखावा करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा, अभिषेक एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्य में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे। अचानक से पद या जिम्मेदारियों में बदलाव की भी आशंका बनी हरेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिल पायेगा। ऑफिस में मनमुताबिक स्थितियों के न होने से आपका मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी से जूझना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आपको व्यवसाय से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और लोगों के साथ विनम्रता के साथ बातचीत करें। सप्ताह के अंत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। प्रेम संबंध में संवाद की कमी के चलते गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। घरेलू समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्णत: अनुकूल रहने वाला है। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सुख-सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको जहां एक ओर करिअर आदि मामलों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी, वहीं परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप सुकून महसूस करेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप किसी बड़ी कारोबारी डील को फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह करियर-कारोबार या फिर कहें आजीविका में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। सत्ता पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे। सत्ता-सरकार का सहयोग मिलने से राज-काज की सिद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरी सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की तरफ से भी आपको पूर्ण सहयोग और सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

कमेंट
कमेंट X