फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajkesari Yog 2026: 16 जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर-नौकरी में आएगा बड़ा उछाल

Tue, 14 Jul 2026 11:16 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को सबसे शुभ राजयोगों में से एक माना जाता है। यह योग देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के एक ही राशि में विराजमान होने पर बनता है।

विज्ञापन
Gajkesari Yog on 14 to 16 July 2026 lucky horoscope in hindi
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Gajkesari Yog In July 2026: वर्तमान समय में चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्थित हैं और देवगुरु बृहस्पति भी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह शुभ संयोग 16 जुलाई की शाम 7 बजकर 52 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गजकेसरी योग व्यक्ति को मान-सम्मान, धन, सफलता के साथ-साथ उन्नति प्रदान करता है। यही कारण है कि, कर्क में बना यह प्रभावशाली योग कई राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। इससे जातकों को कार्यों में सफलता, आर्थिक स्थिति मजबूत, नई उपलब्धियां और मनचाहा लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आइए  इन लकी राशियों को जानते हैं।

Gajkesari Yog on 14 to 16 July 2026 lucky horoscope in hindi
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
गजकेसरी योग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और हर कार्य में भाग्य का साथ मिलने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय काम को लेकर किए गए प्रयास भविष्य में बड़े लाभ का कारण बन सकते हैं।

Gajkesari Yog on 14 to 16 July 2026 lucky horoscope in hindi
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना मिलने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। पुराने निवेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल भी बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
Mangal Gochar 2026: 15 दिन बाद इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, भाग्य होगा मजबूत और करेंगे तरक्की
Shankh Yog: राजा जैसा जीवन बीताते हैं ऐसे लोग, जिनकी कुंडली में बनता है ये शंख योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajkesari Yog on 14 to 16 July 2026 lucky horoscope in hindi
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को गजकेसरी योग के प्रभाव से करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं।  परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन राशियों पर बरसेगी मां पार्वती की कृपा
Rashi Parivartan Yog: सूर्य-चंद्रमा की युति से बनेगा खास योग, जानें किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed