श्रावण मास में आने वाला हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं, दोनों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को अपना पति बनाने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी, और उनकी इसी निष्ठा और भक्ति के फलस्वरूप उन्हें शिवजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। तभी से हरियाली तीज का व्रत अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और मनचाहे जीवनसाथी की कामना के लिए रखने की परंपरा चली आ रही है।
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन राशियों पर बरसेगी मां पार्वती की कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:28 PM IST
सार
Hariyali Teej 2026: श्रावण माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला हरियाली तीज का पर्व इस साल 15 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। आइए जानते हैं इस पावन पर्व का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और किन राशियों पर माता पार्वती की विशेष कृपा बरसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन