Jupiter Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है।
Tula Rashifal 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल
Libra Horoscope 2026: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि तुला राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपके नवम भाव में रहेंगे, जो भाग्य, धर्म और पिता का भाव माना जाता है। इस समय किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और किसी आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है। उच्च शिक्षा की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और विदेश से संबंधित मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। यह समय अपने भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने का है।
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)
अब गुरु आपके दशम भाव में उच्च के होकर विराजमान रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन संभव है। प्रमोशन, नई नौकरी या पद-प्रतिष्ठा मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा और आपके कार्यों की सराहना करेगा। व्यापार में बड़ा लाभ और नए अनुबंध मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे। यह समय करियर को नई ऊँचाई पर पहुँचाने का रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ है। मेहनत का उत्तम फल मिलने का यह स्वर्णिम समय कहा जा सकता है।
इस दौरान गुरु आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति होगी। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति संभव है। नए मित्र बनेंगे और पुराने संबंधों से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी। इस समय किया गया निवेश अच्छा परिणाम दे सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। कोई बड़ी उपलब्धि जीवन में उत्साह ला सकती है। यह समय आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनने और भविष्य के लिए बचत करने का बेहतरीन अवसर है।
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
गुरु के वक्री होने से लाभ में कुछ रुकावट और देरी संभव है। मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद में संयम रखें। निवेश को लेकर सतर्क रहें और जोखिम भरे निर्णय अभी टाल दें। यह समय आपको अपने लक्ष्यों पर पुनर्विचार करने का मौका देगा। अधूरे प्रोजेक्ट फिर सामने आ सकते हैं। चिंता और भ्रम की स्थिति से बचने के लिए ध्यान और योग अपनाएँ। धैर्य रखेंगे तो आने वाला समय फिर अनुकूल सिद्ध होगा। यह समय सिखाता है कि सफलता बनाए रखने के लिए विवेक और संतुलन जरूरी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X