Birth Time Prediction: ज्योतिष शास्त्र के आधार पर कुंडली, हस्तरेखाओं और जन्मतिथि से किसी व्यक्ति के स्वभाव तथा जीवन से जुड़े संकेत समझे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, जन्म के समय के आधार पर भी व्यक्ति की प्रवृत्तियों और भविष्य से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। किस समय किसी का जन्म हुआ है, इससे उसके व्यक्तित्व की झलक मिलती है। आज हम जानेंगे कि रात 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं।
Birth Time Prediction: कैसे होते हैं रात में 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जन्मे बच्चे, क्या है इनकी खासियत?
Birth Time Prediction: ज्योतिष शास्त्र में जन्म के समय के आधार पर भी व्यक्ति की प्रवृत्तियों और भविष्य से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। किस समय किसी का जन्म हुआ है, इससे उसके व्यक्तित्व की झलक मिलती है। आज हम जानेंगे कि रात 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं।
रात 1 बजे से सुबह 3 बजे के बीच जन्मे लोग
इस समय जन्मे बच्चे स्वभाव से सरल, विनम्र और अनुशासनप्रिय होते हैं। जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं, उसे पूरी लगन से पूरा करने का प्रयास करते हैं। ये अत्यंत मेहनती होते हैं और इनके भीतर इच्छाओं को वास्तविकता में बदलने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग सच्चे मन से जो चाहें, उसे पाने में प्रकृति अक्सर इनका साथ देती है। इनकी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना अधिक रहती है।
2026 Purnima Date: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच जन्मे लोग
इस समय जन्म लेने वाले लोग नैसर्गिक रूप से नेतृत्व गुणों से संपन्न होते हैं। वे साहसी होते हैं और कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करते हैं। मजबूत मनोबल और आत्मविश्वास इनके व्यक्तित्व की खास पहचान होती है।
सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच जन्मे लोग
सुबह 5 से 7 बजे तक जन्म लेने वाले लोग बेहद संवेदनशील और कोमल हृदय के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और अक्सर बातों से जल्दी आहत भी हो सकते हैं। इनके भीतर एक विशेष गुण माना जाता है, ये जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसमें तेजी से प्रगति देखने को मिलती है। जैसे इनके स्पर्श से ही सफलता कई गुना बढ़ जाती हो।
सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच जन्मे लोग
इस समय पैदा होने वाले लोग उदार स्वभाव के होते हैं। दूसरों के दुख-सुख को समझते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी इच्छाशक्ति मजबूत होती है, जिसके दम पर ये कठिन से कठिन कामों को भी पूरा कर लेते हैं। लोगों पर इनकी बातों और कार्यों का अच्छा प्रभाव पड़ता है।
सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच जन्मे लोग
यह समय बुद्धिमान और जिज्ञासु स्वभाव वाले लोगों का माना जाता है। ये नई चीजें सीखने की तीव्र इच्छा रखते हैं और ज्ञान की खोज में लगे रहते हैं। विभिन्न विषयों को समझने और नए प्रयोग करने में इनकी विशेष रुचि होती है।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जन्मे लोग
दिन के इस समय जन्म लेने वाले लोग अपने दम पर जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर लेते हैं। ये बिना किसी सहायता के अपने लिए सही माहौल तैयार कर लेते हैं और सफलता पाते हैं। इनकी तर्कशक्ति मजबूत होती है और ये संतुलित जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। तार्किक सोच और विवेकपूर्ण निर्णय इनके व्यक्तित्व की मुख्य विशेषता होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।