सब्सक्राइब करें

मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 17 May 2026 02:30 PM IST
सार

मिथुन राशि में तीन ग्रहों के होने से त्रिग्रही योग को निर्माण हुआ है, जिसमें गुरु, शुक्र और चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। इस युति से कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
guru shukra and moon yuti in gemini will make mahabhagya yog these zodiac signs luck and growth
त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हुए कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति और शुक्र दोनों ही मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं, इस युति में अब चंद्रमा की भी युति होने वाली है। जिससे एक राशि में ही तीन ग्रहों की युति देखने को मिलेगी। पंचांग गणना के अनुसार, चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर 18 ,19 और 20 मई को मिथुन में होगा। इस तरह से मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। मिथुन राशि में त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशि वालों को आने वाले कुछ दिनों में बहुत ही अच्छा लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 

Trending Videos
guru shukra and moon yuti in gemini will make mahabhagya yog these zodiac signs luck and growth
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है। शुक्र, चंद्रमा और गुरु का योग वृषभ राशि वालों के धन के स्थान पर होगा जिससे आर्थिक स्थितियां बहुत ही बेहतर और अनुकूल साबि होंगी। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आने वाले दिनों में किसी तरह का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अचानक आय में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। करियर-कारोबार में अच्छा खासी बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ परेशानियां दूर होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru shukra and moon yuti in gemini will make mahabhagya yog these zodiac signs luck and growth
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि में गुरु, चंद्रमा और शुक्र की युति आपके ही राशि में बनेगी जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। अधिकारियों संग काम को लेकर रिश्ता मजबूत होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आपको राहत मिलेगी। 
guru shukra and moon yuti in gemini will make mahabhagya yog these zodiac signs luck and growth
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र, चंद्रमा, गुरु की युति से आने वाले कुछ दिनों में शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय में लगातार इजाफा होगा और इस दौरान आपको कई दूसरे समाचार भी प्राप्ति हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
guru shukra and moon yuti in gemini will make mahabhagya yog these zodiac signs luck and growth
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
मिथुन राशि में गुरु, चंद्रमा और शुक्र की युति से तुला राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान बिजनेस में लाभ के कई अच्छे मौके मिलेंगे। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों संग आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। परिवार में सुख-शांति से मन प्रसन्न रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed