Hartalika Teej 2026: इस साल हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक साथ मनाया जाएगा। 14 सितंबर 2026, सोमवार को बनने जा रहा यह संयोग और भी खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ दिन पर सोमवार का योग भी रहेगा। ऐसे में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना और भी कई गुना लाभकारी हो सकता है। साथ ही भगवान गणेश की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह समय बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन तिथियों के संयोग से लेकर ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति भी प्रभावी होगी, जिससे कुछ राशि वालों को मुनाफा होने की अधिक संभावनाएं हैं। माना जा रहा है कि, हरतालिका तीज के इस शुभ संयोग से कुछ जातकों का भाग्योदय होने के साथ-साथ करियर-व्यापार में सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
{"_id":"6a9fd6a68460898ea204091e","slug":"hartalika-teej-and-ganesh-chaturthi-2026-sanyog-these-zodiac-will-be-lucky-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार
Tue, 08 Sep 2026 03:12 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:12 PM IST
सार
Hartalika Teej 2026: इस साल हरतालिका तीज के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ भगवान गणेश की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा।
विज्ञापन
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।
- नौकरीपेशा जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकते हैं।
- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिल सकती है।
- वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्ते में प्रेम और आपसी समझ मजबूत होगी।
- नौकरी से जुड़ी परेशानी का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे।
त्योहारों का कैलेंडर 2026: श्राद्ध-नवरात्रि और करवा चौथ से लेकर दिवाली-छठ तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों को इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
- करियर में कई तरह के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- इस समय आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
- यात्रा के दौरान नए अवसर मिलने के साथ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।
- वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
- परिवार से भी पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।
- पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।
हरतालिका तीज में ‘हरतालिका’ नाम कैसे पड़ा? माता पार्वती की कथा से जुड़ा है राज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है।
- किसी बड़े काम में सफलता के रास्ते खुलेंगे।
- नौकरीपेशा जातकों के लिए अतिरिक्त कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।
- अगर किसी मकान की खरीदारी करना चाहते थे, तो सपना पूरा होगा।
- पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।
- सामाजिक स्तर पर जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
गणेश चतुर्थी 2026: महाराष्ट्र से दक्षिण भारत तक अलग क्यों हैं गणेश पूजा के तरीके? जानें पूजा और उत्सव का अंतर
मासिक शिवरात्रि सितंबर 2026: जानें कब रखा जाएगा है व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।