Horoscope Today 03 September 2021: इन 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है शुक्रवार का दिन, चिंताओं से मिलेगी मुक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन खुश होगा और आपके घर व व्यापार दोनों जगह विलासिता पूर्ण माहौल रहेगा, जिसका आप लुत्फ उठाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ आने से आपको संतुष्टि का अनुभव होगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें जीवन सथी का आज आपको साथ भरपूर मिलेगा। आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर भी खर्च करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको अनियंत्रित खानपान से बचना होगा। यदि कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। व्यापार में भी आज आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो वह आपके लिए लाभ से ज्यादा नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यापार की कुछ नयी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आरंभ करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी जमीन की खरीदारी में अपने धन का निवेश कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित कष्ट है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसमें सफलता प्राप्त होगी।

कमेंट
कमेंट X