Horoscope Today 04 September 2021: शनिवार को कर्क राशि में चंद्रमा, इन 4 राशियों को होगा सभी तरह से फायदा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कुछ नये अधिकार दिए जा सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु नाराज हो सकते हैं और वह आपका प्रमोशन रुकवाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग आज प्रबल होगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी घर व बाहर कहीं भी किसी से बहसबाजी में नहीं उलझना है, नहीं तो आपको अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित सकते हैं, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की कुछ आवश्यक सामग्री को खरीदने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में व्यस्तता के कारण आपका आपकी माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए होगा। व्यापार मे यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज भी उत्तम रहेगा।
