Horoscope Today 05 October 2021: इन 4 राशिवालों की बढ़ेगी आमदनी, कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रसंग प्रबल होगा और उनका रिश्ता भी फाइनल होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में सायंकाल के समय कोई तनाव पनप सकता सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ अधिकार सौंपे जा सकते हैं, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी में नहीं पडना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आपको अपने परिवार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के संकट से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आज कोई चालबाजी चल सकते हैं। यदि आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई पूर्ण जानकारी भी अवश्य प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज रोजगार के कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने पहले कभी किसी को कोई उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव व भ्रम के कारण आज आप परेशान रहेंगे और कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त का यदि सोचा है, तो उसका सौदा भी आज लगभग तय होगा।

कमेंट
कमेंट X