सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 September 2021: रविवार को इन पांच राशि वालों को मिलेगा अचानक लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Sep 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 05 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले।  यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी  होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप शुभ कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed