Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 06 October 2021: अमावस्या पर इन 5 राशियों को होगा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके लिए आपको आज व्यवसाय के किसी भी निर्णय पर पहुंचना से पहले सावधान रहना होगा। आज कुछ खर्च के कारण आपके ऊपर पारिवारिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज किसी कार्य को करें, तो बहुत ही सोच समझकर करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दिन रोजगार के क्षेत्र मे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हे उनके प्रयासों का परिणाम मिलेगा, जो उनकी सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज आप अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी ओर कदम बढ़ाने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज संतान के भविष्य से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा। यदि आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि कहीं निवेश करना हो, तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने किसी परिचित की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा और किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होगे, जो आपका धन खर्च कराएगे। व्यापार कर रहे लोगों के फैसले आगे चलकर आपके लिए लाभ देने वाले रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज किसी अपने से मदद मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कमेंट
कमेंट X