{"_id":"62edd4e8f2254324af4eac3f","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-07-august-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 07 August: कर्क, सिंह समेत इन चार राशि के लोगों को धन कमाने के मिलेंगे कई अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 07 August: कर्क, सिंह समेत इन चार राशि के लोगों को धन कमाने के मिलेंगे कई अवसर
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 07 Aug 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे,लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी,जिसके कारण आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। अगर आप विदेशों से कोई व्यवसाय करते हैं,तो उसमें आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखकर आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे,लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। आपको परिवार में किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए भागदौड़ करेंगे,जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी पर भरोसा करना होगा।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पिछली की गई गलती का डर सता सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी बड़े आर्डर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान आपसे कहीं घूमने जाने की जिद कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए मिलाजुला रहेगा। आपके किसी मकान के मालिक बनने की इच्छा पूरी होगी,क्योंकि आप आज किसी मकान की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी से भी कटु वचन बोलने से बचना होगा। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा,जिसमें आपको तालमेल बनाकर अवश्य चलना होगा। धन कमाने के आपके पास कई अवसर आएंगे,जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।