सब्सक्राइब करें

Shani Uday: 22 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और धनलाभ

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 02:12 PM IST
सार

Shani Uday: 22 अप्रैल, 2026 को प्रातः 4:49 बजे शनि मीन राशि में पुनः उदय होगा। इसके चलते शनि का प्रभाव एक बार फिर से प्रबल रूप में दिखाई देने लगेगा। ज्योतिष में शनि के उदय को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। 

विज्ञापन
Shani Uday on 22 April in Meen Rashi These Zodiac Signs may get lucky in hindi
शनि उदय 2026 - फोटो : amar ujala

Shani Uday on 22 April: ज्योतिषशास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि न्याय के देवता हैं। शनि धीमी गति में चलने वाले ग्रह है।  13 मार्च, 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो चुके हैं। अब 22 अप्रैल, 2026 को प्रातः 4:49 बजे शनि मीन राशि में पुनः उदय होगा। इसके चलते शनि का प्रभाव एक बार फिर से प्रबल रूप में दिखाई देने लगेगा। ज्योतिष में शनि के उदय को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसे कर्मों का फल प्राप्त करने का समय है। 22 अप्रैल के बाद कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शनि उदय से किन राशियों को लाभ मिलेगा।  


Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
Kalashtami April 2026: 9 या 10 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए पूजा विधि और उपाय

Trending Videos
Shani Uday on 22 April in Meen Rashi These Zodiac Signs may get lucky in hindi
आप आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय होना बहुत शुभ है। पिछले कुछ महीनों से जो काम रुके हुए थे, वे अब तेज़ी से पूरे होने लगेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी कड़ी मेहनत का फल साफ़ तौर पर दिखाई देगा और आप आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Uday on 22 April in Meen Rashi These Zodiac Signs may get lucky in hindi
करियर में नयापन और प्रगति देखने को मिलेगी। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपकी कड़ी मेहनत का इनाम आपको ज़रूर मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन और सहयोग से पदोन्नति या ज़िम्मेदारियों में वृद्धि की संभावना है। इस समय करियर में नयापन और प्रगति देखने को मिलेगी।

Shani Uday on 22 April in Meen Rashi These Zodiac Signs may get lucky in hindi
परिवार में चल रहे झगड़े या मनमुटाव सुलझ जाएंगे। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
शनि का उदय सिंह राशि वालों का मानसिक तनाव कम करेगा। आपको कर्ज़ या आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सकती है और आप समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता ढूँढ़ सकते हैं। आपको अपने निवेश से अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। परिवार में चल रहे झगड़े या मनमुटाव सुलझ जाएंगे। मन को शांति मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।

विज्ञापन
Shani Uday on 22 April in Meen Rashi These Zodiac Signs may get lucky in hindi
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का आशीर्वाद हमेशा शुभ होता है। शनि के उदय होने से आपके जीवन में सुख-सुविधाएं और समृद्धि बढ़ेगी। इस समय नया घर या वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और बड़े व्यावसायिक सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपके निजी जीवन और करियर दोनों में ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed