{"_id":"69d624b2d81ec7ac930e16ed","slug":"saturn-mercury-conjunction-2026-in-meen-rashi-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुध-शनि के संयोग से इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, कार्यों में मिलेगी सफलता","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
बुध-शनि के संयोग से इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, कार्यों में मिलेगी सफलता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:41 PM IST
सार
30 वर्षो बाद बुध-शनि की युति मीन राशि में होने वाली है। जिससे कुछ राशि वालों को लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
30 वर्षो बाद मीन राशि में बुध-शनि की युति
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान ये अपने मित्र और शत्रु ग्रह संग युति भी करते हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों की किसी एक राशि में युति से कुछ के लिए सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पर पहले से कर्मफलदाता शनिदेव विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में बुध और शनि की युति 30 वर्षों के बाद देखने को मिलेगी। ज्योतिष में बुध और शनि की युति को विशेष प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं बुध-शनि की युति से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
Trending Videos
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध और शनि की युति का संयोग आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग कुंडली के 11वें भाव में बनेगा, जिससे आपकी आय और लाभ में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। नौकरी-कारोबार में अच्छा मुनाफा और प्रमोशन के योग हैं। निवेश के मामलों में आपको अच्छा रिर्टन मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति के साथ-साथ कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता भी बरतनी होगी।

मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के वालों के लिए 30 वर्षो बाद शनि और बुध के योग से बनने वाली युति बहुत ही खास और विशेष साबित होगी। मिथुन राशि वालों स्वामी स्वयं बुधदेव होते हैं। बुध-शनि की युति से मिथुन राशि वालों को अच्छा लाभ और नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान व्यापार में वृद्धि के योग बनेंग और आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि और बुध की संयोग बहुत ही अच्छा, शुभ और अनुकूल साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपने काम से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान जो काम आपके लंबे समय से रुके हुए थे उसके पूरे होने की संभावना है। व्यापार में नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। इस युति से आपको नौकरी और करियर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।