Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 08 October 2021: शुक्रवार को इन पांच राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, मिलेगा मनचाहा काम
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज लंबे संघर्ष के बाद आपको अपनी परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में आज सुख व समृद्धि आएगी। सायं काल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसा खर्चा आएगा, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आज धन के मामले में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज आपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने भाई बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप परेशान नजर आएंगे और आप अपने किसी प्रियजन से मदद ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का आज कहीं ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों का यदि कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो आज वह उनको प्राप्त होगा। आज आपको कुछ ऐसी चिंताएं बता सकती है, जो अकारण ही होंगी, जिनके लिए आप बेकार में परेशान होंगे।

कमेंट
कमेंट X