सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Horoscope Today 10 September 2021: गणेश चतुर्थी पर मेहरबान है इन 4 राशियों पर ग्रह-नक्षत्र, धन प्राप्ति के प्रबल संकेत

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 10 Sep 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे व आपको आज अपनी परेशानियां बहुत कम लगेंगी, जिसके कारण आप आज प्रसन्न होगा। व्यवस्था में आज आपको लाभ भी बहुत अधिक मात्रा में होगा, लेकिन फिर भी आपके मन मे संतोष होगा और आप अपनी जरूरतें पूरी करने में सफल रहेंगे। आज आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए ज्यादातर कार्यों को कल के लिए ही टालना बेहतर होगा। नौकरी में आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप आज उनकी परवाह नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आज आप जल्दबाजी में किसी भी निर्णय पर ना पहुंचे। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज किसी से धन के लेन-देन की बात चल रही है, तो उसे भी कुछ समय के लिए टाल दें। यदि आज आप किसी के कहे अनुसार धन का निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में लाभ दे सकता है, लेकिन कार्य व व्यवसाय में यदि आप जोर जबरदस्ती से कुछ बेचने की कोशिश करेंगे, तो आपको नुकसान दे सकता हैं। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी व संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई मन मुताबिक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो पहले आज सुलझ सकता है, लेकिन दोपहर के समय आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके बाद आपको थोड़ी परेशानी होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में एक के बाद एक नए कार्य से ऊपर जा सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed