सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 October 2021: रविवार को इन सात राशियों पर रहेगी सूर्य की कृपा, होगी यश की प्राप्ति

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 17 Oct 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज का दिन आपका अपने व्यापार की विशेष व्यवस्था को करने में बीतेगा, जिसके कारण आज आप अपने सभी कार्य को आगे के लिए टला सकते हैं। आज का दिन सांसारिक दृष्टिकोण से भी उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोई भी ऐसा काम हाथ में नहीं लेना है, जिसमें आपको संशय हो। यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। व्यस्तता के कारण आज आपकी माता जी भी आपसे नाराज भी हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति करायेगा। आज आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है या किसी पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको नए सहयोगी मिलेंगे। आपके किए गए निवेश से भी आज आपको भरपूर लाभ हो सकता है। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो उसमे आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जो आपके यहां लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आपको  अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप तनावमय रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग  इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है, जो आपके व आपके बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने साले  व बहनोई से यदि कुछ धन उधार लेंगे, तो आपके लिए उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed