सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 18 October 2021: सोमवार को इन पांच राशि वालों को मिलेगा अच्छा मौका, हासिल होगी बड़ी सफलता

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Oct 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ देने वाला रहेगा। आज सायंकाल तक आपकी कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित हो सकते हैं। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आप समाज में शुभ व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज दोपहर बाद आपको सफलता मिल सकती है, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका मन व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर भी लगेगा, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्य को करने में लगाएंगे। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के सपोर्ट की आवश्यकता होगी,जिसके कारण आप परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आज आपको अपने आराम को त्यागकर कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने अधूरे व लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही चैन लेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। रात्रि के समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। जीवन साथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed