फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 21 September 2021: इन 4 राशियों के लिए धमाकेदार रहेगा मंगलवार का दिन, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

Tue, 21 Sep 2021 07:54 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 21 Sep 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपकी सामाजिक व राजनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसका आप लाभ उठाएंगे, व्यापार कर रहे जातक आज अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभ दिलाएगा। राजनीति से जुड़े जातको को जनसमर्थन का लाभ मिलेगा। यदि आपके जीवन साथी को कोई स्वास्थ्य समस्या रही, तो आगे चलकर आपको उसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आज अधिक लाभ के चक्कर में व्यापार में अधिक जोखिम बिल्कुल ना उठाएं। यदि ज्यादा उठाया तो आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको सभी कार्यों को सम्भल कर करना होगा, क्योंकि आपके सामने एक साथ कई समस्याएं आकर खड़े हो जाएंगी, जिन्हें देखकर आपको घबराना नहीं है व उनका डटकर सामना करना होगा। व्यापार में भी आज आपके शत्रु आपके लिए कोई नुकसान का सौदा करवाने के लिए तैयार रहेंगे। यदि आज आप व्यापार के लिए कोई डील भी फाइनल करेंगे, तो उसमें किसी के बहकावे में नहीं आना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उसका उतना ही लाभ मिलेगा, जिससे  आपका मन प्रसन्नचित्त हो उठेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर भी आज आप मोहर लगा सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि कोई वाद-विवाद होता है, उसमें जीवनसाथी आपके साथ खड़ी नजर आएंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे, इसका फल आपको अवश्य मिलेगा। आज आपको अपनी शॉन शौकत पर पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है, क्योंकि इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की खोज में लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपनी परीक्षा में आ रही बाधा को दूर कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed