फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 September 2021: गुरुवार को मीन राशि में चंद्रमा, इन 5 राशियों को होगा फायदा

Thu, 23 Sep 2021 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Sep 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 23 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको स्वास्थ्य में कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमे आज सुधार होगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेंगे। यदि किसी परिचित से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए लोगों के संपर्को से लाभ होगा, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। परिवार में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी की कठोर वाणी से आज आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर भी व्यय करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज समाज में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपने धन को फिलहाल जहां पर है, वहीं पर रहने दे, कहीं और निवेश न करें। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा। यदि आपकी माताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, लेकिन व्यापार ने आज आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed