{"_id":"619cdb07ed92496506729f15","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-24-november-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 24 November 2021: इन पांच राशि वालों के लिए दिन रहेगा कामयाब,आर्थिक स्थिति होगी मजबूत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 24 November 2021: इन पांच राशि वालों के लिए दिन रहेगा कामयाब,आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से भी कुछ बदलाव लग सकता है, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपको कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मेष राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी व्यवसाय को करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो वह उसे करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे व भाग्य के दृष्टिकोण से वह उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको भविष्य में कुछ लाभ के नये रास्ते दिखायेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए किसी कार्य को करने की चेष्टा करेंगे। घर परिवार में सायंकाल के समय आज आपको किसी सदस्य के विवाह की सूचना सुनने को मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।