सब्सक्राइब करें

Guru Transit 2021: 12 वर्ष बाद गुरु के शनि की राशि में हुआ परिवर्तन, इन चार राशि वालों के चल रहे हैं अच्छे दिन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Nov 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
jupiter transit in kumbh rashi from 20 november 2021 these 4 zodiac signs are very luky
गुरु का 2021 में राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी नौ ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि बदलने से देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी इस का गंभीर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की परेशानियां खत्म हो जाती हैं तो वहीं कुछ की शुरू भी हो जाती है। सभी ग्रहों में गुरु और शनि का राशि परिवर्तन जातकों के जीवन पर गहर प्रभाव छोड़ता है। 



बीते 20 नवंबर 2021 को सबसे बड़े और शुभ ग्रह गुरु 12 साल बाद अपनी नीच राशि मकर से निकलकर शनि के राशि कुंभ में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह ग्रह भाग्य और सम्मान का कारक ग्रह होता है। कुंडली में गुरु ग्रह के मजूबत होने पर व्यक्ति का समाज में खूब मान-सम्मान और भाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। गुरु ग्रह 13 महीनों के लिए किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं। इससे पहले गुरु 2009 में कुंभ राशि में थे। गुरु कुंभ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं कि गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश करने से आगे आने वाले 13 महीने किन चार राशियों के लिए सबसे बेहतरीन शुभ परिणाम देंगे।

Trending Videos
jupiter transit in kumbh rashi from 20 november 2021 these 4 zodiac signs are very luky
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं हैं। गुरु आपके लिए बहुत है शुभ परिणाम दे रहे हैं। गुरु आपकी राशि के नौवें भाव में प्रवेश किए हैं। ऐसे में आपके लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in kumbh rashi from 20 november 2021 these 4 zodiac signs are very luky
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - अब आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। सभी तरह के कार्यों में अब से आपको कोई भी व्यवधान नहीं आने वाला है। आपको जमीन-जायदाद से लाभ मिलने आरंभ हो जाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों का अब से सुनहरा दौर शुरू हो चुका है।
jupiter transit in kumbh rashi from 20 november 2021 these 4 zodiac signs are very luky
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- आपके लिए यह गोचर सबसे अच्छा साबित होने जा रहा है। आपके लिए तरक्की के हर एक दरवाजे खुलेंगे। पूरे 13 महीनों में आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। मान सम्मान में जबरदस्त इजाफा होगा। अब आपके बैंक बैलेंस में भारी मात्रा में धन का संचय होगा। परिवार का साथ मिलेगा और नए-नए कार्यों में प्रगति के रास्ते पर चलेंगे।
विज्ञापन
jupiter transit in kumbh rashi from 20 november 2021 these 4 zodiac signs are very luky
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- गुरु का 12 साल के बाद कुंभ राशि में आना धनु राशि के जातकों को लाभ पहुंचाने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बिजनेस में काफी मुनाफा प्राप्त् होगा। धन के मामले में आपके लिए गुरु काफी शुभ फल देने वाले सिद्ध होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed