सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2021: पांच दिसंबर को होगा मंगल का राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Nov 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
mars transit in december mangal ka vrischik rashi me parivartan these 4 zodiac sign are good for mars transit
मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Mangal Ka Rashi Parivartan: हर माह सभी 9 ग्रहों में से कोई न कोई ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव जातकों पर पड़ता है। साल 2021 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। ज्योतिष के नजरिए से दिसंबर का महीना बहुत ही अहम रहने वाला होगा। दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इन्हीं ग्रहों में साहसी ग्रह मंगल 05 दिसंबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने गए हैं। मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के होते हैं। मंगल ग्रह 22 अक्तूबर 2021 से तुला राशि में हैं। मंगल के 05 दिसंबर से 04 जनवरी 2022 तक वृश्चिक राशि में रहने के कारण इनका प्रभाव कुछ राशियों  पर खास रहने वाला होगा। 4 राशि पर मंगल के स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने पर विशेष लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कौन है वे चार राशियां...
Trending Videos
mars transit in december mangal ka vrischik rashi me parivartan these 4 zodiac sign are good for mars transit
राशि
कर्क राशि- मंगल का स्वराशि वृश्चिक राशि में जाना किसी भी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को धन लाभ होने के पूरे आसार दिखाई पड़ रहे हैं। कार्यों में पिछले कई दिनों से आ रही बाधाएं अब समाप्त होंगी। कार्यों में जल्दी जल्दी सफलताएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के लिए अब पहले के मुकाबले अच्छे और सुनहरे अवसर आएंगे। मान-सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। भाग्य का पूरा लाभ मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in december mangal ka vrischik rashi me parivartan these 4 zodiac sign are good for mars transit
राशि
सिंह राशि- मंगल का गोचर आप के लिए एक साथ की खुशियां लाने वाला है। आपको फंसा हुआ धन यानी जो काफी दिनों से किसी को उधार में दिया था अब वह मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार बन रहे हैं। अब धन संबंधी आपकी समस्या काफी हद तक दूर होने वाली है। जो जातक किसी बिजनेस में लगे हुए है अब उनको मुनाफा ज्यादा होंगे। परिवार में कोई अच्छा समारोह आयोजित हो सकता है जिस कारण से आपका परिवार के बाकी सदस्यों से अच्छा मेल-मिलाप होने के साफ संकेत हैं। यात्राओं का योग बन रहा है।
mars transit in december mangal ka vrischik rashi me parivartan these 4 zodiac sign are good for mars transit
राशि
कन्या राशि - इस राशि के जातकों पर मंगल का वृ्श्चिक राशि में जाना शुभ संकेत हैं। अचानक से धन लाभ होने के संकेत हैं। अधूरे कार्य अब पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से सम्बंधित मामलों का निपटारा होगा। नया मकान अथवा वाहन खरीदना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति को योग हैं। सेहत के मामले में मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
mars transit in december mangal ka vrischik rashi me parivartan these 4 zodiac sign are good for mars transit
राशि
कुंभ राशि- साहस और पराक्रमी ग्रह मंगल का राशि राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। आमदनी में इजाफा होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं जिस कारण से आपको बहुत दिनों बाद संतुष्टि का भाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार संग कहीं धूमने जा सकते हैं। करियर में कुछ नए काम मिलने से आपको धन लाभ और मान सम्मान में वृद्धि हो सकता है। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed