{"_id":"61ee93aa13853b318010677c","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-25-january-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 25 January 2022: इन पांच राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के संकेत, मान-सम्मान में भी होगी वृद्धि","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 25 January 2022: इन पांच राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के संकेत, मान-सम्मान में भी होगी वृद्धि
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपनी संतान का व्यवहार चिंतित कर सकता है, इसलिए आज आपको उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा और उनके बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उसके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज यदि व्यापार में आपको कोई सलाह दे, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। मेष राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उन्हें उसके परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप यदि अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाए, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल रखकर ही धन व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है, जो लोग किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा। वृषभ राशिफल 2022
4 of 13
Mithun Rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी, जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। यदि रिश्तों में लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझेगा, जिसके कारण रिश्तों में निकटता आएगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप उसे चुप रहकर ही सुनें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आपको अपने व्यापार की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन की मदद से ही कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने पिछले किए गए कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिसके कारण उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन इसमें आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर पिकनिक पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X