फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 September 2021: शनिवार को इन पांच राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 25 Sep 2021 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Sep 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 25 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं दूसरे आपकी इस मदद को लोग आपका स्वार्थ ना समझे, इसीलिए जितना सही हो उतनी ही मदद करें। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा अवश्य होगा और आपको उसका फल भी मिलेगा, इसीलिए आज आपको किसी के चक्कर में आकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना है व अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय धर्म भी व्यय होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि  किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed