फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 26 September 2021: रविवार को इन 4 राशि वालों के बनेंगे हर काम, मिलेगा शुभ समाचार

Sun, 26 Sep 2021 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Sep 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hind
दैनिक राशिफल- 26 सितंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hind
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपको मिलजुल कर कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, तभी वह उस कार्य को समय से पूर्ण कर पाएंगे। आज आप अपने कानूनी विवाद व झगड़ों से फ्री होंगे, क्योंकि आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सायंकाल के समय आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hind
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन उत्साह से कार्य करने का रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह और लगन से करेंगे और उसमें कामयाबी भी हासिल करेंगे, जो आपको प्रगति की ओर लेकर जाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी डील को फाइनल करते समय किसी पर भी कोई भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि आज किसी नई योजना को व्यवसाय में लागू करना चाहते हैं, उसके लिए समय उत्तम रहेगा। आज यदि आपने किसी को लंबे समय से धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hind
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी लोग प्रसन्न नजर आएंगे। आज नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। सायंकाल के समय आज आप अपनी जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hind
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की यात्रा का प्लान अपने मित्रों के साथ बना सकते हैं। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपका कोई सरकारी कार्य पूरा होगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को समाप्त करने के लिए आज अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed