Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 28 September 2021: मंगलवार को इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरा होगा सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, जिनसे आपको लाभ के नए नए अवसर भी प्राप्त होंगे, लेकिन इसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है। आप अपने मधुर व्यवहार के कारण उसे ठीक करने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, उसमें कोई धन भी खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा की तैयारी में डट कर लगना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आज आपको किसी दूर के परिजन से कोई सुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है। भाइयों की सलाह से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए यदि किसी निवेश के लिए सलाह लेनी हो, तो अपने भाइयों से ले। आज आप सायंकाल के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लाभ के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता व किसी अधिकारी की कृपा से किसी चीज व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी अभिलाष आप लंबे समय से कर रहे थे और उससे मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। संतान के लिए आज यदि कहीं निवेश भी करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज अचानक व्यापार में बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे व आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आप अपने पिताजी की सलाह से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल का समय भी आप आज अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आपने लंबे समय से किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।