सब्सक्राइब करें

जनवरी मासिक राशिफल 2019: साल का पहला महीना इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Wed, 02 Jan 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
jaunary horoscope 2019 monthly rashifal january predictions 2019
जनवरी राशिफल 2019

नए साल 2019 का पहला महीना जनवरी आरम्भ हो चुका है। ज्योतिष के नजरिए से साल 2019 का पहला महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि जनवरी के पहले हफ्ते में ही ग्रहण लगेगा। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इसके आलावा जनवरी के महीने में बुध, शुक्र और सूर्य अपनी-अपनी राशि भी बदलेंगे। ग्रहों की स्थितियों में बदलाव के कारण यह महीना काफी अहम रहने वाला होगा। ऐसे में सभी 12 राशियों के लिए यह महीना कैसे बीतेगा आइए जानते हैं।

Trending Videos
jaunary horoscope 2019 monthly rashifal january predictions 2019
राशि

इस माह में आप अति उत्साहित हो सकते हैं। यह उत्साह किसी कार्य क्षेत्र को लेकर या किसी तरह के भ्रमण इत्यादि को लेकर हो सकता है। इस माह में आपको यात्रा ज्यादा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के दृष्टि से बेहतर स्थितियां हो सकती हैं। साहस और पराक्रम के द्वारा किए गए कार्यो से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह में कुछ विशेष कार्य को सफल बनाने में सफल हो सकते हैं। जिसकी वजह से फाइनेंशियल समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। धन-धान्य अचल संपत्ति इत्यादि का योग अच्छा रहेगा। इस माह में किसी से संबंध जुड़ने की भी संभावना है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके करियर को लेकर बेहतर स्थिति हो सकती है। कोई अच्छे पद पोजीशन प्राप्त हो सकता है। गाड़ी घर इत्यादि के दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस माह में घर गाड़ी की प्राप्ति होने की संभावना बन सकती हैं परंतु यह स्थिति इस माह के उत्तरार्ध में होने की संभावना बन रही है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो आपको जनता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही है। जनसमर्थन प्राप्त हो सकता है। आप जन प्रतिनिधि के तौर पर प्रदर्शन कर सकते हैं। वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होने की संभावना बन रही है। संतान पक्ष अच्छा हो सकता है। संतान से संतुष्टि हो सकती है तथा संतान का सहयोग प्राप्त होने की संभावना बनती है। प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इस माह के उत्तरार्द्ध में विदेश यात्रा तथा विदेश से संबंधित कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है तथा दांपत्य जीवन भी बेहतर हो सकता है। यदि इस माह में शादी की बातचीत चल रही हो तो मन के अनुकूल पति/पत्नी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jaunary horoscope 2019 monthly rashifal january predictions 2019
राशि

इस माह के शुरुआत में आपकी स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। मानसिक अशांति तथा घबराहट हो सकता है। किसी भी कार्य को लेकर कई तरह की उलझने और कई तरह की समस्याएं मन में उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कार्य को लेकर अनावश्यक वाद विवाद भी उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है परंतु स्थिर मन से कार्य करने पर सफलता प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। यह स्थिति 15 जनवरी के बाद हो सकती हैं। शुक्र अष्टम भाव में संचार कर रहा है जो मन के अनुकूल कार्य में व्यवधान उत्पन कर सकता है परंतु यह स्थिति माह के पूर्वार्ध में ही हो सकती है परंतु माह के उत्तरार्ध में स्थितियां अच्छी हो सकती है। धन धान्य के दृष्टि से अच्छा हो सकता है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति में थोड़ा विलंब हो सकता है परंतु प्राप्त होने की भी संभावना पाई जाती है। सगे संबंधियों से रिलेशन सामान्य रहेंगे। किसी भी कार्य व्यवसाय या नौकरी इत्यादि को लेकर उन्नति में अचानक प्रगति देखने को मिल सकती है परंतु पूर्ण रुप से कार्य व्यवसाय में उन्नति के लिए भरोसा करना और उसे भाग्य के सहारे छोड़ना नुकसान दायक हो सकता है। क्योंकि राहु कर्क राशि में संचार कर रहा है जो उन्नति में बाधक बन सकता है। गाड़ी घर की सुख सुविधा प्राप्ति के लिए यह माह तनावपूर्ण स्थिति में हो सकता है। 

jaunary horoscope 2019 monthly rashifal january predictions 2019
मिथुन

आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को समझदारी से करने वाले होते हैं। जिससे आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। आप अपने करियर के अलावा घर परिवार में भी पूर्ण जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करने वाले होते हैं। इसलिए आपको हर तरह से सहयोग और सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। सामाजिक मान सम्मान प्राप्त होने के साथ-साथ आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। इस माह में धन अवरोधक स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। धन प्राप्ति को लेकर तथा किसी तरह के अचल संपत्ति प्राप्ति को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। क्योंकि कर्क राशि में राहु गोचर कर रहा है जो धन तथा रिलेशन को लेकर तनाव उत्पन्न कर सकता है। अचानक धन लाभ प्राप्ति भी हो सकती है। इसलिए आपको अपने आप पर भरोसा करते हुए अपने कर्म को करना बेहतर होगा। यदि आप किसी नौकरी में है या कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि इस माह में आपको अच्छी उन्नति मिल सकती है। किसी तरह का कोई पद पोजीशन या सम्मान प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि आप इस माह में गाड़ी घर की कामना कर रहे हैं वह प्रयास आपका सफल हो सकता है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो आपको राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। जनसमर्थन अपार हो सकता है। 

विज्ञापन
jaunary horoscope 2019 monthly rashifal january predictions 2019
राशि

इस माह में मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कार्य को लेकर उथल पुथल मची रहने की संभावना हो सकती हैं। हर समय घबराहट और परेशानियों भरा महसूस हो सकता है। क्योंकि कर्क राशि में राहु गोचर कर रहा है जो साहस और पराक्रम में कमी के साथ-साथ मान-सम्मान में भी हानि पहुंचा सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करना तथा स्थिरता रखना आवश्यक है। किसी भी कार्य को धैर्यपूर्वक करना ही अच्छी उन्नति दिला सकता है। इस माह के उत्तरार्ध में धन-धान्य अचल संपत्ति तथा रिलेशनशिप को लेकर स्थिति बेहतर हो सकती हैं। उससे पहले इस मामले में स्थितियां तनावपूर्ण होने की संभावना बन रहे हैं। पोजीशन प्राप्ति में विलंब हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं तो आपको किसी तरह का लाभांश प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इस माह में भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। यदि आप किसी तरह का कोई प्रॉपर्टी या किसी तरह के कार्य व्यवसाय की योजना बना रहे हैं तो वह सफल होने की संभावना हो सकती हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। जन समूह में आपका स्वागत हो सकता है और जन सहयोग से आप सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। राजनीतिक लाभ भी आपको देखने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed