सब्सक्राइब करें

June Monthly Horoscope: जून में ग्रहों का बड़ा परिवर्तन, जानें किस राशि वालों के लिए महीना रहेगा शानदार

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
सार

June 2026 Monthly Horoscope: ग्रहों के गोचर के आधार पर जून का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जून के महीने में सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते है सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून 2026 का महीना। 

विज्ञापन
june monthly horoscope 2026 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
June 2026 Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
June 2026 Monthly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून 2026 का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून 2026 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जून माह में गुरु, शुक्र, सूर्य और बुध जैसे प्रमुख ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से से हंस, रूचक, गजकेसरी और गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में 2 जून को गोचर करेंगे। फिर इसके बाद मंगल वृषभ राशि गोचर करेंगे। शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में इस माह भी रहेंगे। शुक्र और बुध का गोचर भी जून माह में होगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का जून माह का मासिक राशिफल क्या-क्या लेकर आया है। 
june monthly horoscope 2026 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
  • मेष राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहेगी। इस दौरान आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। स्वजनों के साथ होने वाले मतभेद मनभेद में न बदल जाएं, इस बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।
  • करियर-कारोबार की दृष्टि से आपको इस दौरान बहुत सावधानी के साथ कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला मिल सकता है। समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करने पर ही चीजें पटरी पर आ पाएंगी।
  • जीवन से जुड़ी विषम परिस्थितियां माह के मध्य तक बनी रहेंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो जून के महीने में अपने जूनियर को मिलाकर चलें तथा सीनियर अधिकारियों को प्रसन्न रखने का प्रयत्न करें।
  • अपने काम के प्रति समर्पण और सतत प्रयास करते रहने पर जून महीने के तीसरे सप्ताह तक चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और एक बार चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। यदि आप सूझबूझ के साथ काम करते हैं तो जून महीने का आखिरी सप्ताह आपके लिए राहतकारी साबित होगा और आपको सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
  • रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के मध्य तक का समय प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
Trending Videos
june monthly horoscope 2026 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ

  • वृषभ राशि के जातकों को जून महीने की शुरुआत में सौभाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
  • अचानक से आए कुछेक बड़े खर्च आपका बना बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान आपके विरोधी आपको गुमराह करने या फिर गलत रास्ते पर चलने के लिए उकसा सकते है। ऐसे में आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान देना तथा सत्पुरुषों का सत्संग हितकर रहेगा।
  • माह के पूर्वार्द्ध में स्वयं के साथ जीवनसाथी के नरम स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह में व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। माह के तीसरे सप्ताह से चीजें आपके अनुकूल होती हुई नजर आएंगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
  • आय में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रवर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
  • कोर्ट-कचहरी से जुड़े मुकदमे में कार्यवाही आपके पक्ष में होगी। वृषभ राशि के जातकों को इस माह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए जीवनसाथी पर अपनी विचारों को थोपने से बचें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
june monthly horoscope 2026 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना सेहत, संबंध और कामकाज को लेकर काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस महीने आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विनम्रता बनाए रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी।इसी प्रकार आलस्य और अभिमान से बचना होगा।
  • मिथुन राशि वालों को समझना होगा कि उनकी बात से बात बनेगी और उनकी बात से ही बात बिगड़ेगी। महीने की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार में मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी।
  • इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से अंतत: उनकी सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब होंगे। माह के मध्य में अचानक से आपके सामने कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार तक लेना पड़ सकता है।
  • यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने कागजी काम समय पर निबटाने चाहिए और धन का लेन देन बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगा। जून महीने का सप्ताह आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है।
  • घर-परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सुख-सहयोग कम ही प्राप्त हो पाएगा। गलतफहमियों के चलते जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण हो सकते हैं। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए विवाद की बजाय सूझबूझ और संवाद का सहारा लें।


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो नारायणाय का कम से कम एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
june monthly horoscope 2026 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क

  • कर्क राशि वाले जातकों के लिए जून महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा सा समय यदि इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीन सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे।
  • माह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस पूरे माह आपके इष्ट मित्र, शुभचिंतक और परिजन आप पर मेहरबान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं।
  • आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या करियर को बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये जून का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस माह आपका मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। माह के मध्य में धनागम के योग बनेंगे। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील भी कर सकते हैं।
  • जून महीने के तीसरे सप्ताह में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी जून का महीना आपके लिए पूरी तरह से शुभता और सुकून लिए हुए है।
  • प्रेम संबंध में लव पार्टनर की तरफ से और वैवाहिक संबंध में लाइफ पार्टनर की तरफ से हर कदम पर पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed