Guru Vakri 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया है। गुरु लगभग 13 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं। बृहस्पति ग्रह 29 जुलाई 2022 को 118 दिनों के लिए मीन राशि में वक्री हो चुके हैं। मीन राशि गुरु की स्वराशि है। बृहस्पति ग्रह मीन राशि में 24 नवंबर 2022 तक वक्री रहेंगे। गुरु कर्क राशि में सदैव अच्छे परिमाण देते हैं और मकर राशि में नीच के होते हैं। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को भाग्योदय करने वाला ग्रह माना गया है। इसके अलावा गुरु ग्रह ज्ञान, मान-सम्मान,शिक्षा और विवाह के कारक ग्रह हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में होते हैं उन्हें जीवन में उच्च पद और सभी तरह की खुशियां प्राप्त होती हैं। बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि में रहते हुए 29 जुलाई से वक्री चाल से चल रहे हैं। आम धारणा है कि जब भी कोई ग्रह उल्टी चाल से चलना आरंभ करता है तो इसका बुरा प्रभाव जातकों के जीवन में बुरा पड़ता है लेकिन यह धारणा पूरी तरह से सही नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना है अगर किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रह शुभ भाव में है तो ग्रहों की वक्री चाल का लाभ भी इन्हें सबसे ज्यादा मिलता है। गुरु ग्रह की वक्री चाल से किन राशियों पर शुभ प्रभाव होगा और किसके जीवन में आएगा खास बदलाव आइए जानते हैं।
Guru Vakri 2022: 118 दिन तक मीन राशि में गुरु ग्रह की उल्टी चाल, इन राशि के लोगों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव
मेष राशि के जातकों के लिए 12वें भाव में गुरु ग्रह वक्री हो रहे हैं। कुंडली का 12वां भाव व्यय से संबंधित होता है,ऐसे में खर्चे बढ़ेंगे। नौकरी में आपको कुछ सुनहरे मौके प्राप्त होंगे,जिसका इंतजार आपको कई दिनों से था। आर्थिक मामलों में आपको हानि होने के संकेत हैं। ऐसे में नुकसान को कम करने के लिए आपको वित्तीय प्रबंधन पर ज्यादा जोर देना होगा। सेहत संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
वृषभ राशि
आपकी राशि के लिए गुरु का वक्री ग्यारहवें भाव में हुआ है। आपके लिए गुरु का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। बाधाओं को दूर करते हुए आपके लिए आने वाला समय अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। नौकरी में कई तरह के लाभ और प्रमोशन मिलने के प्रबल संकेत हैं। व्यापार के मामले में आपके लिए समय मिलाजुला रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना दसवें भाव में है। कुछ समय के लिए आपको वित्तीय परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है,लेकिन ऐसी स्थिति आपके लिए ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। आप अपने धैर्य और बुद्धि के बल पर अच्छा खासा धन अर्जित कर सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय बहुत अच्छा है आपको मिले मौके का भरपूर लाभ उठाना होगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। योजनाओं के सफल होने में कुछ समय लग सकता है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बीतेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
कर्क राशि
आपके लिए नौवें भाव में गुरु वक्री हुए हैं। आपके लिए समय बहुत ही शुभ और समृद्धि से भरा रहने वाला हो सकता है। नौकरी में बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी जिस कारण से आपकी आमदनी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। जो जातक खुद का व्यापार संचालित करते हैं उनके लिए समय बहुत अनुकूल रहने वाला होगा। आप आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के अच्छे और काफी प्रबल योग का निर्माण होगा। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगी लेकिन सेहत के मोर्चे में आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा।