{"_id":"6a0c03ef7abf988da404c0de","slug":"lakshmi-narayan-rajyog-on-may-29-to-bring-wealth-and-success-for-these-zodiac-signs-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucky Zodiac Signs:बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगा पैसा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Lucky Zodiac Signs:बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगा पैसा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Tue, 19 May 2026 12:09 PM IST
सार
29 मई 2026 को बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ, करियर में तरक्की, रुका हुआ पैसा मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्मी नारायण राजयोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Lakshmi Narayan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन कई शुभ और विशेष योगों का निर्माण करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 29 मई 2026, शुक्रवार को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। बुध और शुक्र की इस युति से बेहद शुभ माने जाने वाला लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। यह योग धन, वैभव, सुख-समृद्धि और करियर में तरक्की का कारक माना जाता है। ऐसे में इस शुभ संयोग का सकारात्मक प्रभाव खासतौर पर 5 राशियों के जातकों पर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक लाभ के साथ कई शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार करने वालों को अच्छा आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
Trending Videos
3 of 6
आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि में ही होने जा रही है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। करियर और कारोबार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं कार्यरत लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए भी समय लाभकारी रहेगा और नए संपर्कों से फायदा होगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला साबित होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी सफलता का इंतजार कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग व्यापार और करियर में विशेष लाभ देने वाला रहेगा। व्यापारियों को किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।