ज्योतिष में सभी 9 ग्रहों का अपना-अपना खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और बड़ा ग्रह माना गया है और ये ज्ञान, सुख, सौभाग्य, धन, मान-सम्मान, विवाह और भाग्य के कारग ग्रह होते हैं। देवगुरु बृहस्पति एक राशि में लगभग 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। गुरु का राशि परिवर्तन ज्योतिष में बहुत ही मायने रखता है क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर होता है। देवगुरु बृहस्पति आने वाले महीने यानी 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। गुरु के उच्च राशि में गोचर करने से इसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। कर्क राशि में गुरु के गोचर को बहुत ज्यादा ही शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि गुरु यहां पर सबसे मजबूत स्थिति में आते हैं। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से सबसे ज्यादा किन राशियों को लाभ होगा आइए जानते हैं।
{"_id":"6a0c04a7b7b79b8a7b0547b0","slug":"jupiter-transit-02-june-2026-guru-ka-kark-rashi-me-gochar-these-zodiac-signs-will-be-lucky-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों की पलटेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 19 May 2026 12:06 PM IST
सार
2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं ऐसे में कई राशि वालों को ये गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा।
विज्ञापन
Guru Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
2 जून 2026 को गुरु का गोचर मिथुन से कर्क राशि में होगा। ऐसे में गुरु के गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव कर्क राशि में होगा। कर्क राशि वालों के लिए आने वाले समय बहुत अच्छा ही साबित होगा। इस दौरान कई तरह के अटके हुए काम पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहा है। कार्यस्थल पर आपके रूतबे में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी और सेहत अच्छी रहेगी।

Trending Videos
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
गुरु के गोचर का सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि वालों को होगा। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस दौरान आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश करने के बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बहुत दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपको आपकी खुशी मिलेगी।

धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 2 जून को गुरु का कर्क राशि में गोचर होगा। धनु राशि के स्वामी ग्रह स्वयं देवगुरु बृहस्पति है और इनका उच्च राशि में गोचर करने से आपके लिए लाभदायक रहेगा नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के लिए अच्छे मौके आएंगे। जो लोग नौकरी में प्रमोशन की चाहत रखते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम संबंध मजबूत होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विवाह के लिए नए प्रस्ताव इस दौरान मिल सकते हैं। इस दौरान आपके अधूरे काम जल्द पूरे होंगे। जिससे धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यापार में हैं उनको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं।
केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि
Dashank Yog: सूर्य-शुक्र के शक्तिशाली संयोग से सौभाग्य और सफलता का योग, 3 राशियों के लिए बनेगा सुनहरा अवसर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।