सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2026: जून की शुरुआत में गुरु का गोचर, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 19 May 2026 12:30 PM IST
सार

Guru Gochar 2026: जून के प्रारंभ में गुरु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। साथ ही धन लाभ और भाग्योदय के भी योग हैं।

विज्ञापन
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in kark impact on zodiac sign in hindi
Guru Gochar 2026 in Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला AI

Guru Gochar 2026: 02 जून 2026 को सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वह ज्ञान, धन, विवाह और भाग्य के कारक ग्रह हैं। ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ही ग्रहों के बीच मित्रता का भाव है और इनका प्रभाव जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान लेकर आता है। यही कारण है कि, गुरु का यह शुभ गोचर कई जातकों के लिए भाग्योदय के संकेत भी दे रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा इसका सबसे खास प्रभाव।

Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in kark impact on zodiac sign in hindi
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, क्योंकि गुरु आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान घर-परिवार का माहौल बेहतर हो सकता है। संतान के साथ अच्छा संबंध स्थापित होगा। माता का सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग बनेंगे। इसके अलावा जो लोग लंबे समय से घर, जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

Lucky Zodiac Signs: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगा पैसा
2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Trending Videos
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in kark impact on zodiac sign in hindi
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहेगा, क्योंकि गुरु आपके लग्न यानी प्रथम भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कारोबार में नई संभावनाएं बन सकती हैं। इसी के साथ विदेश व किसी लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छा समय बीतेगा। नेतृत्व क्षमता में भी निखार देखने को मिलेगा। वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।

Grahan Yog 2026: 23 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2026 Jupiter Transit in kark impact on zodiac sign in hindi
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ रहेगा, क्योंकि गुरु आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे। भाग्य का पूर्ण साथ सभी कार्यों में प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपका झुकाव अध्यात्म और धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं।
Dashank Yog: सूर्य-शुक्र के शक्तिशाली संयोग से सौभाग्य और सफलता का योग, 3 राशियों के लिए बनेगा सुनहरा अवसर
Weekly Love Horoscope: मकर और सिंह राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगा सामंजस्य,पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed